छेड़छाड़ में चार पर प्राथमिकी, एक गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के शेख टोली गांव में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के कारण हुए बवाल को लेकर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है क बुधवार की शाम थाना क्षेत्र के कोइनी गांव के छात्रा माधो उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से अपने घर जा रही छात्राओं के साथ शेख टोली गांव के युवक के छेड़खानी करने लगे। जिसका विरोध करने पर छात्राओं की जमकर पिटाई कर दी गयी। जिससे मांझा में तनाव उत्पन्न हो गया। इसकी जानकारी मिलने पर वहां पहुंची एसपी निताशा गुड़िया ने लोगों को समझा कर शांत कराया। इस मामले को लेकर इरफान, अरमान, प्यारे आलम सहित चार युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्यारे आलम को गिरफ्तार कर उसे गुरुवार को जेल भेज दिया।

Ads:






Ads Enquiry