पहले एक युवती से प्रेम किया, फिर युवती को घर से भगाकर उससे मंदिर में शादी रचा ली और शादी के बाद घर लाने के पांच माह बाद की युवती को ससुराल वालों ने जलाकर मार डाला। यह घटना उचकागांव थाना क्षेत्र के साखे खास गांव की है। बुधवार को ससुराल वालों ने प्रेम विवाह करने वाली इस 18 वर्षीय महिला को प्रताड़ित कर आग के हवाले कर दिया। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोस के लोगों ने उसे गंभीर अवस्था में बचाया।