चुनाव के मद्देनजर अब तक 65 हथियार भोरे थाने में जब्त

विधानसभा चुनाव को लेकर भोरे थाने में पुलिस ने अब तक 65 हथियारों को जब्त कर लिया है। ये ऐसे हथियार हैं, जिनके आर्म्स लाइसेंस को रद्द कर दिया गया था। डीएम के निर्देशानुसार पुलिस रद्द आर्म्स के हथियारों को जब्त करने की कार्रवाई कर रही है।
साथ ही पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह छापे मारी भी कर रही है। बिहार में दो दिन बाद चुनाव होने है। जिसकी वजह से पुलिस इन दिनों सतर्क हो गई है। फिर भी चुनाव के दो दिन पहले तक लोगों के हथियार जमा कराने को लेकर कार्रवाई की जा रही है।
Ads:






Ads Enquiry