उचकागांव: भाभी से बात करते वक्त मोबाइल छीन जलाया गया था प्रियंका को

उचकागांव थाना क्षेत्र के ब्रह्माईन गांव निवासी प्रियंका की या निर्ममता पूर्वक हत्या करने की अब परतें खुलने लगी हैं। अपनी हत्या किए जाने से कुछ देर पहले प्रियंका अपने मायके फोन कर अपनी भाभी से वीडियो कालिंग कर बात कर रही थीं। तब तक प्रियंका को इस बात की भनक भी नहीं लगी थी कि उनके ससुराल वालों ने उसकी हत्या करने की साजिश रच दी है। बात करने के दौरान ही प्रियंका के पति ने अचानक फोन छीन लिया तथा अपनी पत्नी के भाभी से कहा कि प्रियंका जल गई है। बात करते करते अचानक प्रियंका के जलने की बात सुन भाभी ने अपने पति तथा प्रियंका के भाई को फोन कर इस बात की जानकारी दी। अपनी बहन के जलने की बात सुन मंटू राय उसके मायके के लिए रवाना हो गए थे। बीच में उन्होंने कई बार अपनी बहन प्रियंका के मोबाइल पर कॉल किया। लेकिन वह स्वीच ऑफ मिला। इसी बीच ससुराल में प्रियंका को चादर से लपेट कर उनके शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी गई। आग की लपटें से जलती हुई प्रियंका चिल्लाते हुए भाग कर अपने घर से बाहर निकली। प्रियंका की चीखें सुन वहां पहुंचे ग्रामीणों ने शरीर पर बालू डाल कर आग बुझाई। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। प्रियंका पूरी तरह से जल चुकी थीं। इसी बीच वहां पहुंचे भाई ने प्रियंका को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उनकी मौत हो गई। इस घटना को लेकर प्रियंका के भाई के बयान पर मृतका के पति सहित सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जलाए जाने के बाद घर से बाहर भागने से अपनी पत्नी को रोकने के दौरान आग से झुलसने से सदर अस्पताल में भर्ती प्रियंका के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।
बीते आठ नवंबर को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ब्रह्माईन गांव निवासी प्रियंका के शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी गई थी। इसी बीच सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे प्रियंका देवी के भाई मंटू राय ने बुरी तरह से जल चुकी अपनी बहन को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उनकी मौत हो गई। आग से झुलसे प्रियंका के पति रंजीत कुमार को भी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हत्याकांड को लेकर मृतका के भाई मंटू राय ने अपनी बहन के पति रंजती कुमार सहित सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सदर अस्पताल में भर्ती मृतका के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लेकिन तब तक अन्य आरोपित घर छोड़ कर फरार हो गए। हत्यारों की शिकार बनी प्रियंका देवी के भाई मंटू राय ने बताया कि जलाए जाने से कुछ देर पहले प्रियंका उनकी पत्नी से वीडियो कालिंग कर बात कर रही थी। तब तक सब कुछ ठीक था। लेकिन अचानक उसके पति ने फोन छीन लिया और जला दिया। इस घटना की प्राथमिकी दर्ज होने के सदर अस्पताल में भर्ती प्रियंका के पति को गिरफ्तार करते हुए पुलिस अन्य आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।

Ads:






Ads Enquiry