सरेया पहाड़ में फरसा से हमला में चार लोग घायल

सिधवलिया थाना क्षेत्र के सरेया पहाड़ गांव में बुधवार की सुबह आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान फरसा तथा तलवार से हमला कर चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जाता है कि सरेया पहाड़ गांव निवासी बनारस यादव का अपने ही गांव के कुछ लोगों से आपसी विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर बुधवार की सुबह दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए तथा उनके बीच मारपीट होने लगी। इस दौरान फरसा तथा तलवार से हमला कर बनारस यादव, हरेंद्र यादव , पप्पू यादव तथा कपिलदेव यादव को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचने पर घायल बनारस यादव तथा हरेंद्र यादव की हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। इस घटना को लेकर घायलों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Ads:

सम्बंधित खबरें:







Ads Enquiry