गोपालगंज के पंचदेवरी के नेहरूआ में शव दफनाने को लेकर दो सामुदायों के बीच बवाल

गोपालगंज जिला के पंचदेवरी प्रखण्ड क्षेत्र के नेहरूआ कला गांव में
शव दफनाने को लेकर दो सामुदायों के लोंगो के बीच बवाल मच गया। जिसको
लेकर खुब कहा सुनी हुई। यहां तक की दो पक्षो से
लाठी-डण्डा भी मारपीट करने के लिए निकल गया था।
इसी बीच पंचायत के पूर्व मुखिया उपेन्द्र मिश्र
सहीत दर्जनों प्रबुद्ध लोग मौके पर पहुंच कर पूरी घटना
की सूचना स्थानिय सीओ व कटेया थाने को दी। घटना
की सुचना मिलते हीं कटेया थाने के प्रभारी
थानाध्यक्ष प्रकाश कुमार पंचदेवरी सीओ उपेन्द्र नाथ
तिवारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए तथा उग्र दोनो सामुदायों के लोंगो को
समझा बुझा कर शांत कराने की कोशिस की पर उग्र लोंग मानने
को तैयार नहीं थे। बाद में पूर्व मुखिया के द्वारा दोनो
सामुदाय के लोंगो के बीच पंचायती का रास्ता अख्तियार किया गया।
तब जाकर उपद्रवी शांत हुए।
घटना के संबध में बताया जाता है कि नेहरूआ कला गांव निवासी इसू मियां को
बहुत दिनों से कैंसर हुआ था। उनकी मृत्यु शनिवार के
सुबह में हो गई। शव को लेकर परिजनों के द्वारा गांव के बगल में कब्रस्तान ले गए।
जहां वे लोग पहले से चार दिवारी में शव न दफना कर बाहर शव को दफनाने
लगे। इसी बीच गांव के दुसरे सामुदाय के कुछ लोग वहां पहुंच
गए और शव को चाहर दिवारी के अन्दर हीं दफनाने
की बात करने लगें। धीरे-धीरे दोनो पक्षो में कहा
सुनी होने लगी और बात बढ़ गया। मामले को तूल पकड़ता देख
पूर्व मुखिया उपेन्द्र मिश्र के द्वारा घटना की सुचना तत्काल कटेया थाना
और पंचदेवरी के सीओ को दी गई। घटना स्थल पर
पुलिस बल के साथ घटन स्थल पर पहुंचे। पंचायती में माध्यम शव को
चाहर दिवारी के अन्दर हीं दफनने के आदेश के बाद उग्र लोंगो
को शांत कराया जा सका। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनो
सामुदायों के लोंगो को शांत करा दिया गया है।

Ads:

सम्बंधित खबरें:







Ads Enquiry