ट्रक की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत

कटेया थाना क्षेत्र के निमुईया गांव के समीप मंगलवार की शाम तेज गति से आ रही एक ट्रक की चपेट मे आने से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक कटेया नगर निवासी भूलन शाह का पुत्र जावेद शाह बताया जाता है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को कटेया नगर निवासी भूलन शाह का तीस वर्षीय पुत्र जावेद शाह गोपालगंज से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही युवक कटेया थाना क्षेत्र के निमुईया गांव के समीप पहुंचा, सामने से आ रही ट्रक ने उसे धक्का मार दिया। इस घटना में जावेद शाह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच कर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Ads:

सम्बंधित खबरें:







Ads Enquiry