महिला की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 05March 2017
भोरे थाना क्षेत्र के पंडितपुरा गांव में गृहस्वामी की हत्या करने आए अपराधियों ने अपने को पहचान लिए जाने के बाद गृहस्वामी को पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले जाया गया था। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इस घटना को लेकर मृतका के पति भरत ¨सह ने अपने ही गांव के निवासी रामाश्रय भगत तथा उनके उनके पुत्र भीम ¨सह, कैलाश ¨सह व छोटे लाल ¨सह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कैलाश ¨सह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।
बताया जाता है कि पंडितपुरा गांव निवासी भरत ¨सह शुक्रवार की रात अपने परिवार के साथ अपने घर के बरामदा में सो रहे थे। तभी रात के करीब 12 बजे घर के दरवाजे से कुछ दूरी पर कुछ लोगों के होने का आहट मिलने पर भरत ¨सह की पत्नी श्रीमती देवी की नींद खुल गई। बताया जाता है कि नींद खुलने पर महिला दरवाजे की तरफ बढ़ीं तथा वहां अपने ही गांव के कुछ लोगों को देखकर उन्हें पहचान लेने की बात कह जाने के लिए कहने लगी। इस बीच उनके पति भरत ¨सह की भी नींद खुल गई तथा वे जब तक कुछ समझते वहां पहुंचे लोगों ने उन पर हमला करने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने ने तत्काल दरवाजा बंद कर लिया। इस बीच श्रीमती देवी वहां पहुंचे लोगों का नाम लेकर उनको जाने के लिए कहती रहीं। जिससे आक्रोशित होकर अपराधी उन्हें गोली मार कर फरार हो गए। गोली लगने से महिला दरवाजे पर गिर गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए तत्काल रेफरल अस्पताल ले गए। लेकिन वहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने श्रीमती देवी को मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

Ads:

सम्बंधित खबरें:







Ads Enquiry