महिला चिकित्सक पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी

Sat, 05Nov 2016

कुचायकोट स्थित एक निजी क्लिनिक में प्रसव को पहुंची एक महिला की इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में थाने में महिला चिकित्सक पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मृत महिला के पति ने थाने में दर्ज प्राथमिकी में महिला चिकित्सक के दो कंपाउंडरों को भी नामजद आरोपी बनाया है। दर्ज प्राथमिकी में कुचायकोट थाना क्षेत्र के चौरांव गांव के अमित कुमार कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि उनकी गर्भवती पत्नी नीरा देवी को प्रसव के लिए कुचायकोट में निजी क्लिनिक चलाने वाली डाक्टर सरिता कुमारी के यहां भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने उनकी पत्नी का सामान्य तरीके से डिलिवरी कराने का आश्वासन दिया। छोटा आपरेशन करने के बाद उनकी पत्नी का डिलिवरी निजी क्लिनिक में हुआ। उन्होंने आरोप लगाया है के छोटा आपरेशन होने के कुछ देर के बाद उनकी पत्नी की हालत बिगड़ने लगी। प्रारंभ में चिकित्सक ने उनकी पत्नी का बेहतर तरीके से उपचार नहीं किया। बाद में जब उनकी हालत गंभीर हो गई तो उसे गोपालगंज के निजी क्लिनिक में रेफर कर दिया गया। वे पत्नी के इलाज के लिए गोपालगंज, गोरखपुर तथा लखनऊ भटकते रहे। इस बीच महिला चिकित्सक के क्लिनिक में हुए इलाज के दौरान हुए इंफेक्शन के कारण उनकी पत्नी की मौत हो गई। दर्ज प्राथमिकी में डाक्टर सरिता कुमारी के अलावा कंपाउंडर रामाज्ञा प्रसाद तथा माला कुमारी को नामजद आरोपी बनाया गया है। कांड अंकित कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Ads:

सम्बंधित खबरें:







Ads Enquiry