Gopalganj News: हत्या कांड का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 24 July 2016

कटेया थाना क्षेत्र में हुई विक्रमा सिंह की हत्या के मामले में नामजद जमुनहां बाजार के हरेराम बनिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से घर लौटने के क्रम में विक्रमा सिंह की दिसम्बर 2013 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में हरेराम बनिया को नामजद आरोपी बनाया गया था। घटना के समय से ही पुलिस को इसकी तलाश थी।

Ads:

सम्बंधित खबरें:







Ads Enquiry