Fri, 27 May 2016
मतगणना के तीसरे दिन शुक्रवार को पंचायत समिति के कुल 63 सीटों के लिए चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गये। इस प्रकार अबतक पंचायत समिति के लिए 123 पदों के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। तीसरे दिन शाम के पांच बजे तक कटेया प्रखंड के क्षेत्र संख्या छह से कृष्ण कुमार लाल, 7 से संदीप वर्मा, 8 से मीना देवी तथा नौ से ललिता देवी, भोरे प्रखंड के क्षेत्र संख्या तीन से संत बैठा, चार से नूर तारा, पांच से सुमन कुमारी, छह से अभय कुमार, सात से प्रभावती देवी, आठ से बिगनी देवी, नौ से कुंती देवी, पंचदेवरी प्रखंड के क्षेत्र संख्या सात से धनन्जय कुमार, आठ से मीना देवी, नौ से दिनेश महतो, दस से राजकुमारी देवी, 11 से सुनीता देवी, कुचायकोट प्रखंड के क्षेत्र संख्या 12 से कुंती देवी, 11 से देवता देवी, 10 से गीता देवी निर्वाचित घोषित की गई। इसी प्रकार फुलवरिया प्रखंड के निर्वाचन क्षेत्र संख्या तीन से विद्यावती देवी, चार से गुलशन खातुन, पांच से हैदर अली, सात से सुगंधी देवी, आठ से तबस्सुम आरा, हथुआ प्रखंड के क्षेत्र संख्या चार से फुलकुमारी देवी, पांच से बेबी कुमारी, छह से सुगिया देवी, सात से रागनी देवी, आठ से गीता देवी, उंचकागांव प्रखंड के क्षेत्र संख्या छह से शकुंतला देवी, सात से राघव किशोर सिंह, आठ से रीता देवी, नौ से रामशीष सिंह, दस से शाह आलम, 11 से मोहम्मद आलम, 13 से वीरेन्द्र यादव, थावे प्रखंड के क्षेत्र संख्या चार से धर्मनाथ शर्मा, पांच से दुखन प्रसाद, छह से रामनाथ प्रसाद, सात से अशोक कुमार गुप्ता, आठ से सत्यनारायण राम, नौ से नसीमुल्लाह, 10 से भृगुनाथ सिंह, 11 से सोनाली कुमारी, गोपालगंज प्रखंड के क्षेत्र संख्या चार से विजवंती देवी, पांच से मिथुन कुमार साह, छह से सविता कुमारी, आठ से नीशु देवी, नौ से सुमित्रा देवी, सिधवलिया के क्षेत्र संख्या 14 से अवधेश प्रसाद, 15 से संगीता सिंह, 16 से शैलेश कुमार सिंह, बैकुंठपुर प्रखंड के क्षेत्र संख्या तीन से रामजी भगत, पांच से बच्ची देवी, छह से मांडवी देवी, मांझा प्रखंड के क्षेत्र संख्या पांच से सैरुन नेशा, छह से लाखी देवी, आठ से पासपती देवी, निर्वाचित घोषित किए गये हैं।