Gopalganj News: तीसरे दिन सरपंच पद के 43 परिणाम घोषित प्रत्याशी

Fri, 27 May 2016 

 मतों की गणना के तीसरे दिन सरपंच पद के लिए कुल 43 चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए। शुक्रवार को घोषित चुनाव परिणामों के अनुसार कटेया प्रखंड के पड़रिया पंचायत से हरेराम पर्वत, विजयीपुर प्रखंड के बेलवां पंचायत से नागमणि पाण्डेय, सरुपाई से इसरावती देवी, नवतन से सुरेश चौधरी, कुचायकोट के बनकटा पंचायत से सीता देवी, विक्रमपुर से शहाबुद्दीन मियां, सोनहुला गोखुल से नागेन्द्र राम, बैकुंठपुर प्रखंड के दिघवा दुबौली दक्षिण से संजय कुमार शुक्ला, आजवीनगर से अक्षयलाल राय, फुलवरिया प्रखंड के फुलवरिया पंचायत से परमेश्वर तिवारी, उंचकागांव प्रखंड के जमसड़ पंचायत से चंपा देवी, परसौनी खास से हरेश्वर साह, झीरवां से नंदकिशोर यादव, लुहसी से मेहरुन नेशा, नवादा परसौनी से मुजीर्बुरहमान, हथुआ प्रखंड के कुसौंधी से गिरजा देवी, सेमरांव से जानकी राम, पंचफेड़ा से ममता देवी, भोरे प्रखंड के डुमर नरेन्द्र से किरण देवी, बनकटा जगीरदारी से अनिता देवी, कल्याणपुर से बृज कुमार प्रसाद, पंचदेवरी प्रखंड के सेमरिया पंचायत से सकलदेव ठाकुर, बनकटिया से शीतला देवी, भगवानपुर से प्रभुनाथ सिंह, खालगांव से उत्तीम पड़ित, थावे प्रखंड के विदेशी टोला से नुरुल हसन, वृन्दावन से ज्ञानचंद तिवारी, जगमलवां से सोहराब आलम, सिधवलिया प्रखंड के बुचेया पंचायत से नैना देवी, गोपालगंज प्रखंड के कोन्हवां से श्रीकांत सिंह, एकडेरवां से रुस्तम अंसारी, मांझा प्रखंड के मांझा पश्चिमी से शिवनाथ गिरी, मांझा पूर्वी से प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, अदमापुर से शांति देवी, बंगरा से मधुबाला, प्रतापपुर से फरीद हसन, सिपाह खास से प्रभुनाथ सिंह, बरौली प्रखंड के मोगल बिरैचा से जयप्रकाश श्रीवास्तव, सलेमपुर पूर्वी से भागीरथी देवी, कहला से वसीर अहमद, सोनवर्षा से संगीता देवी, बतरदेह से मीना देवी निर्वाचित घोषित किए गए।
Ads:

सम्बंधित खबरें:







Ads Enquiry