Fri, 08 Apr 2016
प्रशासनिक कड़ाई के बाद भी सरकारी विद्यालयों की दशा जस की तस बनी हुई है। शुक्रवार को प्रखंड शिक्षा प्रसाद पदाधिकारी निर्मला सिन्हा ने जब प्रखंड के दो विद्यालयों का निरीक्षण किया दोनों विद्यालय बंद मिले। निरीक्षण के बाद बीइओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान उत्क्रमित उच्च विद्यालय लछवार साढे़ सात बजे तक बंद पाया गया। यहां एक भी शिक्षक उपस्थित नहीं थे। निरीक्षण के दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय चनावे भी बंद पाया गया। हालंाकि शिक्षिका कुमारी मीरा वर्मा तथा सुभावती देवी उपस्थित मिली। उन्होंने बताया कि बंद मिले विद्यालयों के हेडमास्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।