Gopalganj News: लगातार पांचवें दिन 40 डिग्री पर रहा पारा

Sat, 09 Apr 2016

पिछले पांच दिनों से जारी तेज गर्मी का अब जनजीवन पर असर पड़ने लगा है। तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी जारी है। पिछले पांच दिन से जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार बना हुआ है। अगले सप्ताह तक अधिकतम तापमान के और बढ़ने के आसार दिख रहे हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान भी बढ़ने के कारण गर्मी से लोगों में बेचैनी भी बढ़ाने लगी है। मौसम के मिजाज का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ने लगा है। सदर अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में अचानक तेज पेट दर्द, दस्त और उल्टी से परेशान मरीजों की संख्या बढ़ गयी है। गर्मी चढ़ने के साथ ही तेज पछिया हवा के बहने से किसानों की चिंता भी बढ़ गयी है। हर दिन बढ़ रही गर्मी से हर तबके के लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है।

तेज धूप में स्कूलों की हो रही छुट्टी

गर्मी बढ़ने के साथ ही तमाम विद्यालयों में शिक्षण कार्य सुबह के सात से आठ बजे के बीच शुरु हो रहा है। ऐसे में स्कूलों की छुट्टी दोपहर एक बजे के आसपास हो रही है। बच्चे तेज धूप में ही स्कूलों से घर की ओर निकलने को विवश हो रहे हैं। ऐसे में तेज धूप में बच्चों के बीमार होने की सिलसिला भी बढ़ने लगा है।

गत वर्ष 37 डिग्री था तापमान

आंकड़ों की मानें तो गत वर्ष नौ अप्रैल को जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री था। न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री के आसपास था। गत वर्ष की तुलना में इस साल के अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक की बढ़ोत्तरी हुई है।

पिछले सात दिन के तापमान के आंकड़े

अधिकतम तापमान

दिनांक तापमान

3 अप्रैल 38 डिग्री

4 अप्रैल 37 डिग्री

5 अप्रैल 40.5 डिग्री

6 अप्रैल 41 डिग्री

7 अप्रैल 40 डिग्री

8 अप्रैल 41 डिग्री

9 अप्रैल 41 डिग्री

न्यूनतम तापमान

दिनांक तापमान

3 अप्रैल 26 डिग्री

4 अप्रैल 27 डिग्री

5 अप्रैल 27 डिग्री

6 अप्रैल 27 डिग्री

7 अप्रैल 28 डिग्री

8 अप्रैल 27 डिग्री

9 अप्रैल 28 डिग्री

Ads:

सम्बंधित खबरें:







Ads Enquiry