सिधवलिया थाना क्षेत्र के सुपौली गांव में रविवार की रात एक बारात में आर्केष्ट्रा देखने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर बंदूक की बट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस घटना की जानकारी मिलने पर सोमवार को सदर अस्पताल पहुंचे एसडीपीओ मनोज कुमार ने घायल युवक से घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस को प्राथमिक दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया।
बताया जाता है कि सिधवलिया थाना क्षेत्र के सुपौली गांव निवासी शिवशंकर सिंह के घर नगर थाना क्षेत्र के कुकुरभुक्का गांव से बरात गयी थी। इस बरात में थाना क्षेत्र के सरेया गांव निवासी विरेश चौरसिया भी बराती के रूप में शामिल थे। बताया जाता है कि इस बरात में आर्केष्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच आर्केष्ट्रा को देखने को लेकर विरेश चौरासिया से कुछ लोगों का विवाद हो गया। जिससे आक्रोशित कुछ लोगों ने विरेश चौरसिया पर बंदूक की बट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को इस घटना की जानकारी मिलने पर सदर अस्पताल पहुंचे एसडीपीओ ने घायल से घटना की जानकारी लेकर पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कर हमलावरों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया।