बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के खजुहट्टी गांव से दो बाइक की चोरी कर ली गयी। इस संबंध में थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। जानकारी के अनुसार छपरा जिले के इसुआपुर गांव के गम्हरियां गांव के विनोद सिंह अपने ससुराल खजुहट्टी में आयोजित एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए आए थे। इसी दौरान उनकी बाइक चोरी कर ली गयी। उनके अलावा चोरों ने छपरा जिले के तरैया थाना क्षेत्र के डुमरी छपिया गांव के अवध कुमार साह की भी बाइक चोरी कर ली गयी। कांड अंकित कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।