इस विद्यालय में अवैध रूप से चलती हैं दुकानें

मीरगंज नगर में अतिक्रमणकारियों के प्रति प्रशासन की उदासीनता छात्रों पर भारी पड़ रही है। सड़क से लेकर राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में अतिक्रमण कर लिए जाने से छात्रों को स्कूल आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्र बताते हैं कि मीरगंज नगर के बाटा चौक के समीप स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में लगभग दो दर्जन दुकानें अवैध रूप से बना ली गयी है। ऐसा तब है जबकि इस विद्यालय के परिसर में हुए अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने कई बार अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नोटिस भेजी। अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस बल का प्रयोग भी किया गया। लेकिन यह अभियान थमते ही फिर से इस विद्यालय के परिसर में अतिक्रमण कर अवैध रूप से लगभग दो दर्जन दुकानें खोल ली गयी। जिससे छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इस संबंध में पूछे जाने पर हथुआ अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने कहा कि शीघ्र की अभियान चलाकर विद्यालय परिसर और उसके आसपास से अतिक्रमण हटवा दिया जाएगा।

Ads:






Ads Enquiry