हथुआ थाना क्षेत्र के मछागर लछीराम गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में सात लोग घायल हो गये। घायल लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार रास्ता अवरुद्ध किये जाने के विवाद को लेकर भागवत साह तथा रमेश कुमार सिंह के परिवार के लोग आपस में भिड़ गये। इस बीच हुई मारपीट में एक पक्ष से भागवत साह, अभिषेक गुप्ता तथा अरविंद कुमार गुप्ता तथा दूसरे पक्ष से रमेश कुमार सिंह, पंकज कुमार राय, मुकेश कुमार राय तथा विकास कुमार राय घायल हो गये। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।