अबतक धान क्रय केन्द्र नहीं खुला

सरकार की घोषणा के बाद भी अब तक मशरक क्षेत्र में कहीं भी धान क्रय केन्द्र नहीं खुल पाया है। पैक्सों एवं व्यापार मंडलों में धान क्रय केन्द्र नहीं खुलने से परेशान किसान अपने धान को औने-पौने दामों पर बेचने को विवश हैं। किसान खेती एवं घरेलू खर्च के लिए गांव में ही व्यापारियों से कम मूल्य पर मजबूरी में धान बेच कर अपना काम चला रहे हैं। मशरक मंडल भाजपा के नेता वीरबल प्रसाद ने डीएम को एक ज्ञापन दिया है। जिसमें मशरक में अब तक धान क्रय केन्द्र नहीं खुलने की बात बताते हुए अविलंब धान क्रय केन्द्र खुलवाने की मांग की है। भाजपा नेता वीरबल प्रसाद ने कहा कि अभी कहीं भी धान की खरीदारी नहीं हुई है। किसानों की मजबूरी का फायदा बिचौलिये उठा रहे हैं।

Ads:






Ads Enquiry