ठंड के मौसम में कड़ी चौकसी का निर्देश

आरक्षी अधीक्षक निताशा गुड़िया ने मंगलवार को पुलिस पदाधिकारियों के साथ मासिक बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने ठंड के मौसम को देखते हुए सघन गश्ती करने तथा पूर इलाके में कड़ी चौकसी का निर्देश दिया। बैठक के दौरान आपराधिक मामलों की थाना स्तर पर समीक्षा की गयी तथा अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।

बैठक के दौरान एसपी ने कहा कि ठंड के मौसम में अपराधी अधिक सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे में सभी थानाध्यक्षों को कड़ी चौकसी रखने का निर्देश दिया गया। बैठक के बाद एसपी ने बताया कि हाल के समय में जेल से छूट कर आने वाले अपराधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया। ताकि ठंड के मौसम में अपराध पर नियंत्रण किया जा सके। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने के साथ ही बैंकों पर भी नजर रखने को कहा गया है। ताकि लूट जैसी घटनाओं को रोका जा सके। एसपी ने बताया कि बैठक के दौरान नवम्बर माह में हुई आपराधिक मामलों में तेजी से अनुसंधान पूर्ण करने तथा वारंट व कुर्की के मामलों का तेजी से निबटारा करने का निर्देश दिया गया। बैठक में डीएसपी मुख्यालय नरेश चन्द्र मिश्र के अलावा एसडीपीओ हथुआ तथा सभी इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष मौजूद थे।

Ads:






Ads Enquiry