बच्चों के विवाद में मारपीट, ग्रामीण घायल

 थाना क्षेत्र के भोरे गांव में बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। बताया जाता है कि भोरे गांव के गोरख सिंह के पुत्र का अपने की गांव के एक व्यक्ति से विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर सोमवार को दोनों पक्ष के लोगों के बीच मारपीट होने लगी। इस दौरान गोरख सिंह को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। इस घटना को लेकर घायल गोरख सिंह के बयान पर पुलिस ने सुग्रीव सिंह सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry