कहला पुल के पास मिला छात्र का शव

गंडक नहर में स्नान के दौरान सोमवार को डूबे छात्र का शव बुधवार की सुबह मांझा थाना क्षेत्र के कहला बिरैचा गांव स्थित गंडक नहर पर बने कहला पुल के पास तैरते हुए मिला। इस छात्र का शव गंडक नहर की तेज धार में बहते हुए कहला पुल के पास पहुंच गया था। बताया जाता है कि बीते सोमवार की शाम दहीभाता के कंपनी टोला निवासी हरेराम सिंह का 13 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार गांव के समीप गंडक नहर में स्नान करने गया था जिसकी डूबने से मौत हो गयी। 
Ads:






Ads Enquiry