गोपालगंज शनिवार को मांझा के खेल मैदान तथा थावे के होमगार्ड मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राजद नेत्री मीसा यादव ने कहा कि बिहार की लड़ाई अगड़ा पिछड़ा की लड़ाई है। आप लोग एक बार मौका दीजिए। उसके बाद आप लोगों को 90 दशक की तरह सम्मान मिलेगा। आप जब थाने तथा ब्लाक में जाएंगे तो कुर्सी खींच कर बैठेंगे और पदाधिकारी आपका सम्मान करेंगे। बरौली विधान सभा क्षेत्र से प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरने से अपने मामा पूर्व सांसद साधु यादव पर भड़की मीसा भारती ने उन पर भी इशारों इशारों में जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से महाभारत में शुकनी मामा तथा कंस मामा थे। उसी तरह हमारे भी एक कंस मामा हैं। जिसके कारण हम लोगों की राजनीतिक समाप्त हुई है। इनसे आप लोगों को बचना है। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब जब बीजेपी सत्ता में आती समाज को बांटने की कोशिश करती है। भाजपा के पास से करोड़ों रुपये पकड़े जाते है तो वे साधु संत माने जाते है। जब महागठबंधन के लोग गरीब की बात करते है तो उनके ऊपर केस दर्ज करा दी जाती है। उन्होंने कहा कि लालू यादव समाज में पिछड़ी जाति को बराबर को हिस्सा देनी शुरू किया तो अगड़ी जाति के लोगों को पेट में दर्द होने लगा। आज चुनाव का माहौल तरह तरह के लोग आते हैं और प्रलोभन देकर चले जाते है। आप लोग उनके झांसे में नहीं आएं।