आगामी विस चुनाव के दौरान जानवरों के उपयोग पर भी आयोग की नजर रहेगी। चुनाव आयोग ने किसी भी प्रत्याशी द्वारा प्रचार प्रसार से लेकर नामांकन कार्य तक में जानवरों का उपयोग किये जाने को लेकर भी दिशानिर्देश जारी किया है। आयोग ने जानवरों के उपयोग पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई का निर्देश जारी किया है।