उचकागांव: पीपराही में मारपीट के बाद फायरिंग

उचकागांव थाना क्षेत्र के पिपराही गांव में विवादित जमीन पर दीवार जोड़े जाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना के बाद एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दहशत फैला दिया। जानकारी के अनुसार पिपराही गांव के मदन चौधरी अपनी जमीन पर दीवार जोड़वा रहे थे। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए तथा दीवार को तोड़ने लगे। विवाद बढ़ने के बाद दोनों ओर से हुई मारपीट में एक पक्ष से मदन चौधरी तथा उनकी पत्नी आशा देवी घायल हो गए। जाते समय दूसरे पक्ष के लोग फायरिंग करते हुए चले गए। घटना की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry