Gopalganj News: गोलीबारी में मुखिया ने दर्ज करायी प्राथमिकी

Wed, 04 May 2016

मतदान के दिन सोमवार की देर शाम चैनपुर पंचायत के कोड़रा हाता गांव में हुई गोलीबारी को लेकर दूसरे पक्ष से इस पंचायत की निवर्तमान मुखिया शांता शाही ने भी 25 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी। जिसमें मुन्ना यादव, व्यास चौधरी, अमरजीत यादव, जितेंद्र यादव, धर्मेद्र यादव, दिलीप गोड़ समेत 25 नामजद लोगों को नामजद किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में निवर्तमान मुखिया ने यह आशंका भी जताई है कि उनके घर पर व्यास चौधरी तथा उनके लोग हमला कर सकते हैं। इस बीच निवर्तमान मुखिया के पति भाजपा नेता कृष्णा शाही ने पुलिस अधीक्षक रवि रंजन कुमार तथा मुख्यमंत्री को पैक्स भेज कर प्राण रक्षा की गुहार लगायी है। उन्होंने कहा है कि साजिश के तहत उनके अंग रक्षकों को चुनाव के दिन ही वापस ले लिया गया। इसके बाद विरोधियों ने उनके घर पर हमला कर दिया।

Ads:

सम्बंधित खबरें:







Ads Enquiry