Gopalganj News: गैस रिसाव से लगी आग, विकलांग लड़की की मौत

Tue, 19 Apr 2016

थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में रविवार की देर शाम एक घर में रसोई गैस के सिलेंडर से गैस के रिसाव से आग लग गयी। आग की लपटें देख वहां पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। लेकिन में फंस जाने से एक विकलांग लड़की की जलने से मौत हो गयी। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के विक्रमपुर निवासी पारस यादव रविवार को अपनी 11 वर्षीय पुत्री पुनिता कुमारी विकलांग थी। रविवार की देर शाम यह अपने घर में चाय बना रही थी। तभी रसोई गैस के रिसाव से घर में आग लग गयी। आग लगने के बाद घर के सदस्य बाहर निकल गए। लेकिन पुनिता कुमारी आग में फंस गयी। आग की लपटें देख वहां पहुंचे ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग में फंसी पुनिता कुमारी की जलने से मौत हो गयी। इस हादसे के बाद पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है।

Ads:

सम्बंधित खबरें:







Ads Enquiry