विदेश में फंसे युवक को स्वदेश लाने की गुहार

प्रखंड के धामापाकड़ गांव के युवक के सउदी अरब में फंस जाने को लेकर परिवार के लोगों ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर उसे स्वदेश बुलाने की गुहार लगायी है। बताया जाता है कि मनबोध मांझी नामक युवक पिछले तीन साल से सउदी अरब मोहम्मद एम अलरासिद कंपनी में काम करता था। उक्त कंपनी में वह पूर्व में एक बार और गया था। पिछले शनिवार को उसकी बात परिजनों से दूरभाष पर हुई, लेकिन उसके बाद से उसकी बात परिजनों से नहीं हो पा रही है। संपर्क नहीं होने पाने से डरे परिवार के लोगों ने जिलाधिकारी को लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए उसे स्वदेश लाने के दिशा में कार्रवाई की मांग की है।

Ads:






Ads Enquiry