कटेया में 37 स्कूलों के बच्चों ने निकाली रैली

शनिवार को मतदाताओं को मतदान करने के प्रति जागरूक करने के लिए कटेया के 37 मध्य विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपने अपने क्षेत्र में रैली निकाली। इस दौरान लोगों से विधान सभा चुनाव में हर हाल में वोट देने की अपील की जाती रही। एक साथ 37 स्कूल से निकली मतदाता जागरुकता रैली अपने अपने क्षेत्र के हर गांव और मोहल्ले से होकर गुजरी। रैली में बैनर के माध्यम से लोगों को मतदान करने के लिए बच्चे प्रेरित कर रहे थे। 
Ads:






Ads Enquiry