उचकागांव: प्रियंका हत्याकांड में सात लोगों पर प्राथमिकी

उचकागांव थाना क्षेत्र के बह्माइन गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर प्रियंका देवी की जलाकर हत्या करने के मामले में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
 प्राथमिकी दर्ज कराते हुए मृतका के भाई मंटू राय ने आरोप लगाया गया है कि प्रियंका देवी को ससुराल वाले दहेज में बोलेरो की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मंगलवार को प्रियंका के शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगाकर हत्या कर दी गई। दर्ज प्राथमिकी में मृतका के पति रंजीत राय, ससुर केशव राय, सास सुनर देवी, भसूर मुन्ना राय, दयादीन रूबी देवी, निक्की देवी, छोटी ननद मन्नू कुमारी को नामजद किया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

पट्टीदार ने दिया महिला को मुखाग्नि
 प्रियंका देवी की हत्या मामले आग में झुलसे उनके पति रंजीत राय अपनी पत्नी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके। इधर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ससुराल के सभी सदस्य घर छोड़ कर फरार हो गए हैं। जिसके बाद प्रियंका को अपने ससुराल के सदस्यों से मुखाग्नि नसीब नही हो सकी। पट्टीदार अधिवक्ता राकेश राय ने दाह संस्कार के समय प्रियंका के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

Ads:






Ads Enquiry