दुर्घटना में भाजपा नेता की मौत

भाजपा के पूर्व पंचायत अध्यक्ष यशवंत सिंह की उत्तरप्रदेश के भटनी स्थित रेलवे क्रासिंग को पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौत हो गयी। थाना क्षेत्र के नवका टोला गांव निवासी यशवंत सिंह की दुर्घटना में हुई मौत की सूचना पाकर लोगों में शोक की लहर दौड़ गयी। उनके निधन पर भाजपा नेता उमेश प्रधान, प्रखंड अध्यक्ष शैलेश द्विवेदी, विवेकानंद पाण्डेय, मंशा सिंह, अभिषेक तिवारी, केशव पटेल आदि ने शोक व्यक्त किया है।

Ads:






Ads Enquiry