जिलाधिकारी राहुल कुमार ने डीएलसीसी की बैठक में तमाम बैंकों को ऋण जमा अनुपात बढ़ाने का निर्देश दिया। समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने पाया कि जिले के तमाम बैंकों का ऋण जमा अनुपात राज्य के ऋण जमा अनुपात से काफी कम है। इसके पूर्व बैठक में बैंक में ऋण जमा अनुपात के अलावा वार्षिक ऋण योजना की जिलाधिकारी ने विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान बैंकों को कई बिन्दुओं पर कार्य करने का निर्देश दिया।