बरौली थाना क्षेत्र के देवापुर गांव में चोरों ने एक ग्रामीण के घर से नकदी सहित करीब सवा लाख की संपत्ति की चोरी कर ली गयी। घटना को लेकर थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। जानकारी के अनुसार देवापुर गांव के एक ग्रामीण अपने घर में सो रहे थे। इसी बीच रात्रि समय कुछ चोर मकान की छत के सहारे उनके घर में प्रवेश कर गये। चोरों ने कमरे में रखा कीमती सामान एवंम गहने भी उड़ा लिए।