रास्ते के विवाद में मारपीट, पांच महिलाएं घायल

बरौली थाना क्षेत्र के खजुरिया सफवा टोला गांव में रास्ते के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने पांच महिलाओं को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिलाओं को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तीन महिलाओं की हालत गंभीर देखकर उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार खजुरिया सफवा टोला गांव के अर¨वद पाण्डेय तथा जितेंद्र दुबे के परिवार के बीच पूर्व से ही रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर शनिवार को दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस बीच हुई मारपीट में एक पक्ष की पासपति देवी, वीणा देवी, रुचिका देवी, सविता देवी तथा मंजू देवी घायल हो गए। सभी घायलों को परिवार के लोगों ने इलाज के लिए बरौली अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तीन महिलाओं की हालत चिंताजनक देखकर उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry